जींद। शहर थाना पुलिस नरवाना ने मारपीट और जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी मोरपत्ती शहर नरवाना निवासी साहिल उर्फ कालू को गिरफ्तार किया है। शहर थाना प्रभारी निरीक्षक पूर्णदास ने बताया कि मार्च में पुलिस को शिकायत मिली थी कि बड़सी पत्ती नरवाना में दो पक्षों में झगड़ा हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सात मार्च को बड़सी पत्ती निवासी घायल राजीव ने बताया कि फाग पर्व के दौरान युवकों ने मोहल्ले में हुड़दंगबाजी करते हुए ईंट-पत्थर फेंके। विरोध करने पर उन युवकों ने राकेश, प्रवीण ऊर उन पर ईंटों और डंडों से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई। पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अब पुलिस ने 28 अप्रैल को आरोपी साहिल उर्फ कालू कर जिला जेल भेज दिया गया है। संवाद