फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 265 मरीजों की जांच, 52 का ऑपरेशन के लिए चयन

विज्ञापन
20जेएनडी22: कार्यक्रम में अति​थियों को सम्मानित करते हुए। स्रोत : आयोजक - फोटो : 1
विज्ञापन
जींद। लायंस क्लब जींद सिटी की ओर से 56वां निशुल्क नेत्र जांच शिविर अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्यातिथि पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने किया।
विज्ञापन

शिविर में कुल 265 मरीजों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 52 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इन मरीजों को दिल्ली स्थित वेन्यू आई इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर में ले जाया जाएगा। जहां अनुभवी चिकित्सकों की ओर से निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन किए जाएंगे।
वीरवार को ऑपरेशन के बाद मरीज वापस अग्रवाल धर्मशाला पहुंचेंगे जबकि इसी दिन 50 अन्य मरीजों को दिल्ली ऑपरेशन के लिए ले जाया जाएगा। शिविर के दौरान लायंस क्लब जींद सिटी की ओर से सामाजिक सरोकार निभाते हुए एक गरीब परिवार को 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। इस अवसर पर क्लब के चार्टर अध्यक्ष सुरेश जिंदल, क्लब प्रधान विकास मित्तल, शिविर के प्रायोजक राकेश गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें