फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं का कराएं रजिस्ट्रेशन : डॉ. वीरेंद्र

विज्ञापन
20जेएनडी25-सीएचसी अलेवा में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य कर्मचारियों को हिदायत देते एसएमओ डॉ. वीरे - फोटो : 1
विज्ञापन
अलेवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को उपस्वास्थ्य केंद्रों पर खंड स्तरीय बैठक हुआ। इसमें मुख्य तौर पर एसएमओ डॉ. जितेंद्र कुमार शर्मा ने हिस्सा लिया।सीएचसी के एमओ डॉ. कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सभी एएनएम और स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन कराएं। रजिस्ट्रेशन करा पोर्टल पर अपलोड़ कराएं।
विज्ञापन

एसएमओ ने उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत कर्मचारियों को हिदायत देते हुए कहा कि गर्भवती हाई रिस्क वाली महिलाओं की जांच सीएचसी में कार्यरत चिकित्सकों से कराएं। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर कार्यरत एएनएम व स्वास्थ्य कर्मचारी जीरो से पांच वर्ष तक सभी बच्चों का टीकाकरण समय पर पूरा करें।
उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत लगने वाले गांवों के टीबी से ग्रस्त मरीजों को समय पर दवाई उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस मौके पर स्वास्थ्य निरीक्षक सुमेश, नरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार व सुरेंद्र समेत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें