10जेएनडी24: रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित करते हुए अतिथि। स्रोत : आयोजक
जींद। साधू आश्रम ईगराह में जोशी समाज सेवा समिति द्वारा स्वामी सूर्यानंद सरस्वती के 57 वें जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एक महिला समेत 26 युवाओं ने रक्तदान किया।
समिति के प्रधान विनोद जोशी ने बताया की रक्तदान शिविर का आयोजन राष्ट्रपति अवाॅर्डी सुभाष ढिगाना के सहयोग से किया गया। इसमें मार्केटिंग बोर्ड के अधीक्षक अभियंता नवीन दहिया, योगेश बैरागी, जुलाना थाना प्रभारी विक्रम , डॉ. योगेश नांदल मौजूद रहे। रक्तदान शिविर का शुभारंभ स्वामी सूर्यानंद सरस्वती ने रक्तदाता को बैज लगाकर किया। कैप्टन योगेश बैरागी व राष्ट्रपति अवार्डी सुभाष ढिगाना ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।