फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर ठगे 2.55 लाख

Mon, 12 May 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। साइबर ठगों ने व्हाट्सएप डीपी पर उसके दोस्त की फोटो लगाकर व्यक्ति से 2 लाख 55 हजार रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दालमवाला निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार मई को उसके मोबाइल पर अज्ञात मोबाइल नंबर से चैट हुई, जिसमें इसकी डीपी पर सुशील के दोस्त सुरेंद्र की फोटो लगी हुई थी। सुशील को लगा कि उसका दोस्त सुरेंद्र बोल रहा है।
फोन करने वाले ने बताया कि उसका वीजा एक्सपायर हो रहा है, जिसकी समय सीमा बढ़वाने के लिए उसे एजेंट को पैसे देने पड़ेंगे। इस पर उसने अलग-अलग खातों से दो लाख 55 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए। बाद में उसे लगा कि वह ठगी का शिकार हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें