फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सेवा संकल्प अभियान के तहत 2400 खिलाड़ियों ने किया योग

विज्ञापन
फोटो 23जेएनडी08-सेवा मेरा योगदान गतिविधि के अंतर्गत योगा करते हुए बच्चे। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान गतिविधि के अंतर्गत बुधवार को जिला खेल विभाग की ओर से खेल नर्सरियों में विशेष योग गतिविधि करवाई गईं। नर्सरियों में 2400 से अधिक खिलाड़ियों ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक एकाग्रता और सकारात्मक सोच का प्रभावी माध्यम है। खिलाड़ियों के लिए योग विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे शरीर में लचीलापन, संतुलन और अनुशासन बढ़ाने के साथ-साथ मानसिक एकाग्रता विकसित करने में भी मदद मिलती है।
उन्होंने कहा कि सेवा मेरा योगदान गतिविधि का उद्देश्य युवाओं और खिलाड़ियों को स्वस्थ जीवन, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं योग अपनाएं और अपने परिवार तथा समाज के अन्य लोगों को भी स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करें। इस सामूहिक योग गतिविधि के माध्यम से जिला जींद के खिलाड़ियों ने स्वस्थ जीवन, अनुशासन, एकता और सेवा भावना का प्रेरणादायक संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें