22जेएनडी25: ट्रायल में शामिल होकर रग्बी के लिए चयनित हुए खिलाड़ी। अकादमी
जींद। रॉयल स्पोर्टस अकादमी पांडू पिंडारा में रविवार को रग्बी की जूनियर वर्ग की लड़कों व लड़कियों की टीम का चयन हुआ। इसमें जिले के लगभग 80 खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया। 2007, 2008 और 2009 वर्ष में जन्म हुए खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
जींद रग्बी संघ के सचिव मुनीत बेरवाल ने बताया कि ट्रायल में 12 लड़कों व 12 लड़कियों का चयन हुआ। लड़कियों की टीम में राधिका, मन्नू, सलेना, खुशी, रितिका, मनु, आयुषी, रितु, सलोनी, तमन्ना, लक्षिता व रिया का चयन हुआ। जबकि लड़कों की टीम में हर्ष, सहिल, गौरव, हर्षदीप, सौरभ, जतिन, हरित, हंसू, दीपांशु, जतिन, हार्दिक व हरदयंश मलिक शामिल हैं। यह सभी खिलाड़ी 24 जून को हिसार में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। संवाद