फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 24 नए केस मिले, अब बढ़कर 223 हुए

विज्ञापन
बुखार पीड़ितों के रक्त की स्लाइड बनाते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। जिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों के चलते शहर के नागरिक अस्पताल के साथ निजी अस्पतालों के भी वार्ड मरीजों से भर गए हैं। वीरवार को जिले में 24 नए डेंगू के मामले आए हैं। अब इनकी संख्या बढ़कर 223 हो गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को डेंगू से बचाने के लिए जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को नागरिक अस्पताल की लैब में 75 सैंपल की जांच की गई। इनमें से 24 डेंगू के केस मिले हैं। इसमें से 22 डेंगू के मरीज जींद शहर की कालोनियों के हैं, जबकि एक मरीज गांव मनोहरपुर व एक मरीज गांव खरकरामजी में मिला है। डेंगू का सबसे ज्यादा प्रकोप शहर की बाहरी कालोनियों में मिल रहा है। बाहरी कालोनियों में खाली प्लाटों में बारिश के बाद से पानी भरा हुआ है और वहां पर मच्छरों की भरमार है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के सामने आया है कि शहर की बाहरी कॉलोनियों में काफी दिनों से रखे बर्तनों, टायर, पानी की टंकी की सफाई नहीं होने के चलते उनमें लार्वा मिल रहा है। जहां पर विभाग की टीम तुरंत ही उनको नष्ट कर रही है और लापरवाही करने वालों को नोटिस दिया जा रहा है। इसके अलावा शहर की कालोनियों में बुखार से पीड़ित लोगों के सैंपल लिए। आशरी गेट, कृष्णा कालोनी, रामनगर में घर-घर जाकर डेंगू बारे जागरूक कर 29 बुखार के मरीजों के खून के सैंपल लेकर जांच के लैब भिजवाए। अभियान में राममेहर वर्मा, रामकुमार, संदीप, जगदीप, अमरजीत, दिनेश वर्मा, ओमप्रकाश, गुरनाम सिंह, सुखेंद्र, रानी, मंजू, नीलम, शीला, सूरजमुखी, ज्योति, मुकेश पूनम, अंजू व दर्शना शामिल थे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें