फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीएमओ के दौरे के 24 घंटे बाद सुधरी अस्पताल की व्यवस्थाएं

Wed, 16 Apr 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी07: नागरिक अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड के बाहर सीएमओ चिकित्सकों को व्यवस्थाएं बनाने के नि
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में मंगलवार को व्यवस्थाओं के सुधार के लिए सीएमओ डॉ. सुमन कोहली ने दौरा किया था। सीएमओ के इस दौर के 24 घंटे के अंदर ही व्यवस्थाओं में बेहतर सुधार हुआ। इसके कारण जहां पर मरीजों को फर्श पर बैठना पड़ता था या फिर घंटो तक खड़े होना पड़ रहा था। आज वहां पर कुर्सियों पर मरीज बैठे दिखाई दिए।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की पर्ची काउंटर, दवा वितरण खिड़की के सामने लंबी लाइन लगने के कारण कई बार तो मरीज व उनके तीमीरदारों को घंटों तक खड़े होना पड़ता था। इसके कारण मरीज को ज्यादा परेशानी होती थी। अब सीएमओ के दौरे और अस्पताल में बेहतर व्यवस्थाओं को बनाने के इरादे से किया गया निरीक्षण मरीजों के लिए लाभदायक बना। जिन मरीजों के तीमारदारों को दवाई लेनी थी वह तो अब लाइन में लगे देखे और मरीज वहां पर लगवाई गई कुर्सियों पर बैठे। इसके कारण दवा वितरण व पर्ची काउंटर पर कहीं भी भीड़ नहीं दिखाई दी। चिकित्सकों के कमरों के बाहर से कुर्सियां भी हटवाई गई, ताकि मरीज लाइन में दूर तक आसानी से खड़ा रह सके। इसके अलावा अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्थाओं में भी सुधार दिखाई देने लगा। अस्पताल में पड़ी वेस्ट सामग्री को उठवाने व व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए सीएमओ ने शुक्रवार तक का समय सभी नोडल अधिकारियों को दिया है। पहले दिन ही निर्देशों पर अमल हुआ दिखाई दिया। अब मरीजों को उम्मीद बनी है कि अस्पताल में व्यवस्थाएं जल्द ही सुधर जाएंगी।
शुक्रवार को भेजनी होगी दवाइयों की सूची
जो दवाइयां कम भी या लंबे समय से नहीं आ रही हैं। उन दवाइयों की सूची बनवाई जा रही है, ताकि मरीजों को बाहर से दवाई नहीं खरीदनी पड़े और मरीज को अस्पताल के अंदर से ही दवाई मिल सके। सभी नोडल अधिकारियों को यह सूची भी शुक्रवार तक उनके पास भेजनी होगी।
विज्ञापन



अस्पताल में मरीजों को बेहतर उपचार मिल रहा है। जहां पर भी कमी नजर आएगी। उसका सुधार कराया जाएगा। इसके लिए वह अस्पताल का सप्ताह में दो बार निरीक्षण करेंगी। मरीजों से जो भी शिकायत मिलेंगी उनकी भी जांच करवाई जाएगी। फिलहाल अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए कुर्सियों को व्यवस्थित कराया गया है, ताकि मरीजों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

डॉ. सुमन कोहली, सिविल सर्जन नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें