फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मजदूरी करते समय युवक करंट लगे से झुलसा

Wed, 16 Apr 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। मजदूरी पर काम करते समय करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने इस मामले में ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सहानपुर गांव निवासी महिला सपना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह उसका बेटा शुभम ठेकेदार रिंकू कश्यप के पास मजदूरी करता था। 23 जनवरी को जब वह निम्नाबाद से खातला रोड पर मुर्गी फार्म बना रहे थे। उसी के पास से बिजली की तार गुजरती है। इस दौरान ठेकेदार ने शुभम को दीवार पर पानी डालने के लिए कहा। जब शुभम दीवार पर पानी डाल रहा था तो वह बिजली के संपर्क में आ गया और झुलसकर नीचे गिर गया। इस कारण उसको गंभीर चोटें भी आई। आरोप लगाया कि यह हादसा ठेकेदार की लापरवाही के कारण हुआ था। ठेेकेदार ने शुभम का इलाज करवाने का वादा किया था और कहा था कि इलाज के पैसे वह देगा, लेकिन अब वह इलाज के पैसे देने से मन कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में ठेकेदार रिंकू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें