पीआर धान की खरीद का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम डॉ. राजेश खोथ। संवाद
- फोटो : Jind
जींद। धान की खरीद शुरू करने की सरकार की घोषणा के बाद जींद की अनाज मंडी में किसान पीआर धान लेकर पहुंचने लगे हैं, लेकिन नमी खरीद में बाधा बन रही है। कंबाइन की कटाई होने के कारण मंडी में आई धान में नमी की मात्रा 17 प्रतिशत से ज्यादा होने के कारण नहीं बिक पाई। पीआर धान में नमी की मात्रा को कम करने के लिए मंडी में फैलाया गया है।
सोमवार को जींद की अनाजमंडी में 208 क्विंटल धान पहुंचा। इसकी मंडी में आने पर नमी की जांच की गई तो उसमें 22 व 23 प्रतिशत से ज्यादा पाई गई, जबकि सरकार द्वारा खरीद के लिए निर्धारित की गई मात्रा 17 होने के कारण किसानों के धान को मंडी में सुखाने के लिए फैला दिया गया। मंडी सचिव संजीव कुमार ने बताया कि जो भी किसान मंडी में धान लेकर आए वह पूरी तरह से सूखी होनी चाहिए, ताकि आते ही धान को किसान बेच सके। अगर धान में 17 प्रतिशत से ज्यादा मात्रा में नमी होगी तो धान की खरीद नहीं की जाएगी। इसके अलावा मंडी में धान की 1509 किस्म भरपूर मात्रा में आ रही है। इनकी खरीद के लिए अभी तक ज्यादा खरीद एजेंसी नहीं पहुंची। एकाध खरीद एजेंसी ही मंडी में इस किस्म की धान की खरीद कर रही हैं।