फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम का ताला तोड़कर 200 रिम और तीन धुरे चोरी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर के सफीदों रोड स्थित ट्रैक्टर के स्पेयर पार्ट्स के गोदाम का ताला तोड़कर 200 रिम व तीन धुरे चोरी हो गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने भागखेड़ा निवासी हरीपाल, पिल्लूखेड़ा निवासी रुपेश, सिवाहा निवासी सुशील व मनोहरपुर निवासी सुरेश को नामजद कर पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अर्बन इस्टेट निवासी सुरेंद्र पहल ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सफीदों रोड पर ट्रैक्टर के स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाता है। 28 सितंबर शाम को वह दुकान को ठीक से बंद करके गया था, लेकिन जब वह 29 सितंबर सुबह दुकान पर गया तो उसकी दुकान का ताला टूटा मिला। अंदर से 200 ट्रैक्टर के रिम व तीन धुरे गायब मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि 20 दिसंबर 2019 को उसके पास हरिपाल के मोबाइल नंबर से फोन आया था। इस दौरान उसके साथ रुपेश, सुशील भी थे। फोन पर हरिपाल ने उसको दुकान खाली करवाने को लेकर जान से मारने की धमकी दी थी। उसने आरोप लगाया कि भागखेड़ा निवासी हरिपाल, पिल्लूखेड़ा निवासी रुपेश, सिवाहा निवासी सुशील व मनोहरपुर निवासी सुरेश व पांच अन्य ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर अंदर से सामान चोरी किया है। सिविल लाइन थाना के कार्यकारी प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि दुकान का ताला तोड़क सामान चोरी करने के आरोप में चार लोगों को नामजद कर पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें