फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: युवक की हत्या के 2 दोषियों को उम्रकैद, 60-60 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। सिल्लाखेड़ी गांव के अंकित की हत्या के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जयवीर सिंह की अदालत ने फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत ने दीपक उर्फ गांधी और रिंकू को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों दोषियों पर 60-60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर दोषियों को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
मामला जुलाई 2020 का है। सदर सफीदों थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव सिल्लाखेड़ी के स्टेडियम में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान गांव के ही 23 वर्षीय अंकित के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

अंकित के पिता कर्ण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि तीन जुलाई को दीपक उर्फ गांधी अपने एक अन्य साथी के साथ उनके घर आया था और अंकित को अपने साथ लेकर गया था। काफी समय बीतने के बाद जब अंकित घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

उन्होंने अंकित के मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उसका फोन बंद मिला।
अगली सुबह गांव के स्टेडियम में युवक का शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। वहां अंकित का शव देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। अंकित के मुंह और नाक से खून निकल रहा था जबकि उसके सिर के पिछले हिस्से पर गोली लगने का निशान था।
पुलिस ने मामले में दीपक और अन्य के खिलाफ हत्या और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ अदालत में चालान पेश किया गया। तभी से यह मामला अदालत में विचाराधीन था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें