फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से नरवाना की गलियां लबालब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। क्षेत्र में मंगलवार को पहली बारिश हुई, जिसने नप की पोल खोलकर रख दी। मात्र आधे घंटें से कम हुई बारिश के पानी से शहर की ज्यादातर गलियां भर गई। शहर के माडल टाऊन, पटेल नगर, श्रीविश्वकर्मा कालोनी सहित निचले इलाकों में जलभराव होने से लोगों को कई घंटे परेशानी झेलनी पड़ी। ओल्ड कोर्ट रोड और रेलवे रोड पर घंटों पानी भरा रहा। नप ने एसडीएम के आदेश के बावजूद इन दोनों रोड पर बने नालों की सफाई नहीं की। गौरतलब है सरकार ने ओल्ड कोर्ट रोड और रेलवे रोड पर करोड़ों रुपये खर्च करके नाले बनाए, लेकिन नप ने सफाई करने में कोई रुचि नहीं दिखाई। इसके कारण आज मामूली बारिश के बाद ही लोगों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जब इसको लेकर नप के प्रधान सुरेश पप्पू से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इसका जवाब सचिव नप ही देंगे।
विज्ञापन


शहर में नालों की सफाई का काम जारी है। अगले कुछ दिनों में सभी नालों की सफाई का कार्य पूरा हो जाएगा। - आजाद सिंह, सचिव, नगर परिषद


हल्की बारिश से बढ़ी उमस

जींद। दिन भर की भीषण गर्मी के बाद दोपहर बाद करीब दो बजे पटियाला चौक क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। हालांकि बस स्टैंड की ओर भी बूंदाबांदी हुई। इससे कुछ देर के लिए राहत तो मिली, लेकिन इसके बाद फिर से उमस बढ़ गई। मौसम विभाग ने बुधवार से लगातार बारिश की संभावना जताई है। दिन के समय लोग गर्मी से बेहाल रहे और बारिश के बाद कुछ समय तक राहत मिली। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को तापमान काफी कम रहा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में इसमें एक से दो डिग्री की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

आधे घंटे की बारिश से नरवाना की गलियां लबालब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें