फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के बेटे कबड्डी में छू रहे ऊंचाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
सतीश जागलान
विज्ञापन

जींद। जब से देश में प्रो-कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई है, लोगों में कबड्डी के प्रति रुझान बढ़ता जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में हरियाणा की टीम में अधिकतर किसानों के बेटे हैं, जिन्होंने कबड्डी में देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस समय हरियाणा की टीम में सबसे युवा स्टार खिलाड़ी प्रदीप नरवाला सबके चहेते बने हुए हैं। हरियाणा की टीम में शामिल सभी 12 खिलाड़ी प्रो-कबड्डी के स्टार खिलाड़ी हैं। हरियाणा की टीम में इस समय खेलने वाले अनूप कुमार, दीपक दहिया, विकास कंडेला, दीपक राठी, वजीर सिंह, सुरेंद्र नारा, प्रदीप नरवाल, प्रशांत राय, मोहित छिल्लर और विनोद कुमार ग्रामीण पृष्ठभूमि व किसान परिवारों से संबंध रखते हैं।

छठवीं कक्षा से शुरू की कबड्डी
सोनीपत जिले के गांव रिढाणा निवासी एक किसान परिवार से प्रो-कबड्डी तक पहुंचे प्रदीप नरवाला को बहुत कठिनाइयों के दौर से गुजरना पड़ा। जब वे छठी कक्षा में थे, तभी से कबड्डी खेलना शुरू किया। धीरे-धीरे स्टार कबड्डी खिलाड़ी मनजीत व जोगेंद्र नरवाल की नजर प्रदीप नरवाला पर पड़ी तो उन्होंने इस उभरते खिलाड़ी को आगे बढ़ाने का काम शुरु किया। अब तक प्रदीप नरवाला प्रो-कबड्डी के चार सीजन खेल चुके हैं। सबसे पहला मैच उन्होंने 2015 में बंगलूरू की टीम से शुरू किया। इस मैच में उन्होंने 26 अंक प्राप्त करके हरियाणा का नाम रोशन किया। इसके बाद तीन सीजन वे पटना की टीम में खेल चुके हैं। अब तक के चार सीजनों में उन्होंने 369 अंक हासिल करके एक कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रदीप नरवाल ने बताया कि उनका सबसे यादगार मैच प्रो-कबड्डी में हरियाणा-पटना के बीच रहा। इस मैच में उन्होंने अकेले 34 अंक हासिल किए जबकि पूरी टीम के ही 34 अंक थे। प्रदीप नरवाला ने कहा कि उनका सबसे फेवरेट अटैक दुबकी है। इसलिए उनको दुबकी के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन


पहली बार मिला मौका
सोनीपत जिले के बनवासा गांव निवासी विनोद कुमार भी हरियाणा की टीम की तरफ से खेल रहे हैं। यह उनका पहला मैच है। इससे पहले वे इतने बड़े आयोजन में नहीं खेले। वे ऑल राउंडर हैं। कवर टेक व टर्नर उनका फेवरेट अटैक है। वे कई मैचों में बेस्ट खिलाड़ी घोषित किए जा चुके हैं। एक साधारण किसान परिवार से ही विनोद यहां तक पहुंचे हैं। उनको उम्मीद है कि वे हरियाणा की टीम को एक करोड़ का ईनाम दिलाने का सपना पूरा करेंगे।
विज्ञापन


पहले भी जिताई एक करोड़ी प्रतियोगिता
एक करोड़ी कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम के कैप्टन अनूप कुमार मूल रुप से गुरुग्राम के रहने वाले हैं। एक साधारण किसान परिवार से संबंध रखने के बावजूद वे प्रो-कबड्डी के आजकल स्टार खिलाड़ी हैं। अनूप कुमार ने पिछले वर्ष भी हरियाणा की टीम को एक करोड़ का ईनाम इसी प्रतियोगिता में दिलाया था। वे 2006 से भारतीय कबड्डी टीम के सदस्य हैं। अब तक अनूप कुमार 12 प्रतियोगिताओं में गोल्ड मैडल जीत चुके हैं तथा दो एशियन गेम्स में भी उनकी टीम विजेता रह चुकी है। हरियाणा की टीम को नेशनल प्रतियोगिता में उन्होंने गोल्ड मैडल दिलाया था। वे हरियाणा की टीम के तीन वर्ष से कैप्टन हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस बार भी हरियाणा की टीम ही एक करोड़ की ईनाम राशि जीतेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें