फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी के मकान से दिन दहाड़े 14 लाख की नकदी गायब, दो के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सेक्टर 10 में चंडीगढ़ पुलिस में तैनात विशाल के घर से शनिवार को दिनदहाड़े चोरों ने ताला तोड़कर 14 लाख 30 हजार रुपये पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सेक्टर 10 निवासी विशाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चंडीगढ़ पुलिस में तैनात है। शनिवार को वह ड्यूटी पर था। परिवार के अन्य सदस्य भी किसी काम से बाहर गए थे। इसी दौरान चोरों ने मकान का ताला तोड़ लिया और घर में रखी 14 लाख 30 हजार की राशि पर हाथ साफ कर लिया। घटना का उस समय पता चला जब वह घर पर पहुंचा। मकान पर लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर सामान अस्त व्यस्त मिला। जांचने पर घर से नकदी गायब मिली। विशाल ने बताया कि घरेलू काम के लिए घर में पैसे एकत्रित किए गए थे। विशाल ने आरोप लगाया की जींद निवासी विकास तथा जॉनी ने उसके घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने विशाल की शिकायत पर विकास तथा जॉनी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें