जुलाना। कस्बे के तहसील कार्यालय में नामांकन के लिए केंद्र बनाया गया है। दूसरे दिन कोई भी उम्मीदवार नामांकन के लिए नहीं पहुंचा। 11 से तीन बजे तक केंद्र पर मौजूद अधिकारी और कर्मचारी इंतजार ही करते नजर आए। एसडीएम और रिटर्निंग अधिकारी होशियार सिंह ने बताया कि नामांकन के दूसरे दिन कोई भी उम्मीदवार नही पहुंचा। 16 फरवरी को अवकाश होने के कारण नामांकन नहीं होगा। बाकि दिन नियमित रूप से नामांकन दाखिल होंगे। 11 से 17 फरवरी तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे।
14 वार्डाें के 13663 मतदाता चुनेंगे शहर की सरकार नगरपालिका में पहली बार 13 की जगह 14 वार्डाें के पार्षदों और चेयरमैन का चुनाव होगा। 14 वार्डाें में 7265 पुरुष और 6398 महिला मतदाता अपने पार्षद और चेयरमैन का चुनाव करेंगे।