अमर उजाला ब्यूरो
जींद। राजकीय कॉलेजों में पहली कट ऑफ लिस्ट लगने के बाद से ही विद्यार्थियों की दिनभर कॉलेजों में भारी भीड़ जमा रही। वहीं कॉलेज प्रशासन रविवार के दिन भी कॉलेजों में दाखिले और मैन्युअल चालान फीस जमा करेगा। अब कॉलेजों में ही ऑनलाइन साइट पर फार्म एडिट का ऑप्शन आ गया है। इससे विद्यार्थियों की समस्याओं का हल कॉलेज में ही हो जाएगा। कॉलेजों में ज्यादातर विद्यार्थियों की शिकायत थी, कम नंबर आने वाला का नंबर व ज्यादा नंबर वाले के विद्यार्थी का नंबर नहीं पड़ सका। लेकिन विभाग की तकनीकी खराबी के कारण विद्यार्थियों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ज्यादातर गड़बड़ी की शिकायतें पीजी कॉलेज और महिला कॉलेज जींद से आ रही थी। इस कारण विद्यार्थियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पहले ऑन लाइन साइट पर एडिट का ऑप्शन नहीं खुल रहा था। इस कारण विद्यार्थियों की शिकायत को ई-मेल के माध्यम से ऊपर विभाग को भेजा जाता था, लेकिन अब यह समस्या भी दूर हो गई। कॉलेजों में ही ऑनलाइन साइट पर फार्म एडिट का ऑप्शन आ गया।
आज अंतिम दिन
अब विद्यार्थियों को परेशानी का हल कॉलेज में ही हो जाएगा। विद्यार्थी को ध्यान रहे कि अगर फार्म में किसी प्रकार की कोई गलती है, तो रविवार को ही कॉलेज में एडिट करवा लें। फार्म एडिट करवाने का रविवार को अंतिम दिन है। जिसके बाद कॉलेज में किसी प्रकार कोई फार्म ठीक नहीं होगा।
300 दखिले हो चुके
रविवार के दिन भी कॉलेज खुला रहेगा। अभी कॉलेज में 300 दखिले हो चुके है। जिस भी विद्यार्थी को कोई परेशानी हो आकर मिले, समस्या का समाधान किया जाएगा। जिन विद्यार्थी का नंबर पहली लिस्ट में नहीं आया, उन विद्यार्थियों का नंबर दूसरी लिस्ट में आ जाएगा। मैन्युअल चालान भरने के लिए कॉलेज में तीन काउंटर बानए गए हैं। विद्यार्थी आसानी से चालान भर सकते हैं। ध्यान रहे कि फार्म में किसी प्रकार का गलती है, आज कॉलेज में गलती को सुधारने का अंतिम मौका होगा। -राजेश्वरी कौशिक, प्राचार्या महिला कॉलेज जींद।
आज भी खुलेंगे कॉलेज, फार्म में गलती को ठीक कराने अंतिम मौका
अब सिस्टम में खुला फार्म ठीक करने का ऑप्शन, पहली काट ऑफ लिस्ट के बाद उमड़ रही है भीड़