फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कंप्यूटर सेल की पहले दिन 16 विद्यार्थियों ने ली सहायता

विज्ञापन
07जेएनडी02: संत ​शिरोम​णि श्री सेन भगत राजकीय महाविद्यालय में मौजूद कंप्यूटर सेल सदस्य। स्रोत स
विज्ञापन
जींद। संत शिरोमणि श्री सेन भगत राजकीय महाविद्यालय में उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विद्यार्थियों की डिजिटल सुविधाओं के लिए कंप्यूटर सेल का संचालन वीरवार को शुरू हुआ। सेल का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऑनलाइन एडमिशन और रजिस्ट्रेशन जैसी प्रक्रियाओं में निशुल्क तकनीकी सहायता प्रदान करना है।
विज्ञापन


पहले दिन इस सुविधा का लाभ उठाने और प्रक्रिया की जानकारी लेने के लिए महाविद्यालय के 16 विद्यार्थी पहुंचे। यह कंप्यूटर सेल कॉलेज की लाइब्रेरी स्थित गर्ल्स रीडिंग रूम में बनाया गया है जो प्रतिदिन सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक कार्य करेगा।
सेल के माध्यम से विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया, फॉर्म भरने और अन्य तकनीकी समस्याओं के समाधान में कॉलेज स्टाफ द्वारा सहयोग दिया जाएगा। कंप्यूटर सेल की इंचार्ज पुष्पा रानी, नोडल अधिकारी सुमन और सदस्य सचिव पूनम के नेतृत्व में गठित टीम ने विद्यार्थियों को विभिन्न डिजिटल कार्यों के बारे में विस्तार से समझाया।
विज्ञापन

प्राचार्य सत्यवान मलिक ने बताया कि ग्रामीण परिवेश से आने वाले विद्यार्थियों को अक्सर ऑनलाइन फॉर्म भरने में कठिनाई होती है, जिसे देखते हुए यह सेल एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय पर अपना पंजीकरण पूर्ण करें और कॉलेज परिसर में उपलब्ध इस निशुल्क सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें