फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मलेरिया सर्वे के साथ किशोरियों को एचपीवी वैक्सीनेशन के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
07जेएनडी01: बरसोला गांव में ग्रामीणों को मलेरिया के प्रति जागरूक करते स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत स्व
विज्ञापन
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियावाला के अंतर्गत बरसोला गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से रैपिड फीवर मास सर्वे और एचपीवी वैक्सीनेशन जागरुकता अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य कर्मी जयवीर नेहरा, सुमित, अंजू, भूपेंद्र यादव, सुशील शर्मा और पवन कुमार की टीम ने घर-घर जाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की और बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की ब्लड स्लाइड तैयार कर लैब भेजी।
विज्ञापन


टीम ने नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया के लक्षणों जैसे ठंड लगकर बुखार आना, सिरदर्द और उल्टी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बचाव के लिए कूलर, टंकियों और पुराने टायरों में पानी जमा न होने देने और मच्छरदानी का प्रयोग करने की अपील की।
स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को समझाया कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 वर्ष की किशोरियों का टीकाकरण अत्यंत अनिवार्य है। उन्होंने अभिभावकों से अफवाहों पर ध्यान न देकर बेटियों को वैक्सीन लगवाने का आह्वान किया। इस दौरान आशा वर्करों ने भी मरीजों की पहचान और टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें