फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय कर रहे गलतियां, फार्म अपलोड करने में आ रही दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कॉलेजों में इस बार ऑलाइन आवेदन शुरू किए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों का समय बच सके। ऑनलाइन आवेदन के लिए विद्यार्थियों को आधार कार्ड, 10वीं व 12वीं कक्षा का प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, गेम ईयर सर्टिफिकेट, पास पोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, मेल आईडी व माइग्रेशन सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ती है। विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय गलत जानकारी भरी जा रही है। जिसके कारण विद्यार्थियों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। राजकीय महिला कॉलेज में हर रोज दो से तीन ऐसे मामले आ रहे हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा 12वीं का रोल नंबर भरते ही डाटा अलोड की सुविधा दी जा रही है, लेकिन सीबीएसई स्कूल के विद्यार्थियों के लिए यह सुविधा अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे मेें जब सीबीएसई के विद्यार्थी कैफे पर ऑनलाइन आवेदन करते हैं तो उनसे आवेदन के दौरान कोई न कोई गलती हो रही है। गलत जानकारी भरने के कारण दोबारा ऑनलाइन आवेदन करते समय विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं, क्योंकि आधार कार्ड एक बार ही इस्तेमाल किया जा सकता है। आवेदन स्वीकार नहीं होने की शिकायत लेकर विद्यार्थी कॉलेज प्रशासन के पास पहुंच रहे हैं। कॉलेज प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों की शिकायत उच्च्तर शिक्षा विभाग के पास भेजी जा रही है, ताकि विद्यार्थियों की समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग के पास भेजी जा रही शिकायत
विद्यार्थी कैफे पर ऑनलाइन आवेदन करते समय कोई न कोई गलती कर रहे हैं। इसके कारण उन्हें दिक्कत आ रही है। उच्चतर शिक्षा विभाग के पास ऐसे विद्यार्थियों की समस्या भेजी जा रही है, ताकि उनका समाधान हो सके। कॉलेज प्रशासन अपने स्तर पर विद्यार्थियों की हरसंभव मदद कर रहा है। कॉलेजों में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।
विज्ञापन

राजेश्वरी कौशिक, प्राचार्य महिला कॉलेज जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें