फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1549 लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 1549 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली और 478 को दूसरी डोज लगाई। अब तक जिले में 456777 लोगों को पहली तथा 132137 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग सोमवार, मंगलवार व बुधवार को जिले में मेगा वैक्सीनेशन शिविर लगाएगा। तीन दिन में 60 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि रविवार को 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 1061 लोगों को पहली तथा 279 को दूसरी डोज लगाई गई। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 350 लोगों को पहली तथा 119 को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 138 लोगों को पहली तथा 80 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।
अभी तक केवल 53.57 प्रतिशत लोगों को लगी पहली डोज
जिले में अब तक केवल 53.57 प्रतिशत लोगों को ही कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगी है। आठ महीने में यह गति बहुत कम है। नवंबर के अंत तक स्वास्थ्य विभाग जिले के सभी साढ़े आठ लाख लोगों को पहली डोज लगाना चाहता है लेकिन दो महीने में यह लक्ष्य पाना असंभव है। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग सोमवार, मंगलवार व बुधवार को मेगा वैक्सीनेशन शिविर लगाएगा। इन तीन दिनों में 60 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। नवंबर अंत तक फिलहाल 78 दिन बाकी हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग को प्रतिदिन पांच हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगानी होगी, तभी नवंबर तक पूरे जिले को पहली डोज से कवर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें