फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाना थाना प्रभारी रोहताश सिंह के खिलाफ लाखनमाजरा थाना में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना थाना प्रभारी रोहताश सिंह के खिलाफ लाखनमाजरा थाना में केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। लाखनमाजरा पुलिस ने जुलाना थाना प्रभारी रोहताश सिंह उर्फ बबला के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं जुलाना थाना प्रभारी रोहताश सिंह के अनुसार वह चुनाव ड्यूटी में तैनात हैं और उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस के अनुसार रोहतक जिला के चिड़ी गांव निवासी संजय उर्फ संदीप द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई कि 19 जनवरी को वह अपने भतीजे प्रदीप और अंकित के साथ रोहतक में टाइल्स लेने के लिए जा रहे थे। वह अपने भतीजे प्रदीप के साथ मोटरसाइकिल पर सवार था, जबकि उसका दूसरा भतीजा अंकित दूसरी मोटरसाइकिल लेकर रोहतक जा रहे थे। जब वे जींद रोड पर घरौठी मोड से रोहतक की ओरचले तो रोहतक की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने अंकित की बाइक को टक्कर मार दी। इससे अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल अंकित को पीजीआई रोहतक में दाखिल करवाया गया। यहां पर अंकित ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि जिस समय यह दुर्घटना हुई थी उससे वे 150 मीटर ही पीछे थे। उनके द्वारा गाड़ी चालक को निकलकर भागते देखा था। संजय ने बताया कि जिस गाड़ी ने उनके भतीजे को टक्कर मारी थी वह गाड़ी भगवतीपुर गांव निवासी जुलाना थाना प्रभारी रोहताश सिंह उर्फ बबला की थी। पुलिस ने संजय की शिकायत पर जुलाना थाना प्रभारी रोहताश सिंह उर्फ बबला के केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जींद-रोहतक रोड पर एक कार द्वारा मोटरसाइकिल में टक्कर मारने की शिकायत मिली थी। जिस गाड़ी ने मोटरसाइकिल मे टक्कर मारी थी वह गाड़ी जुलाना के थाना प्रभारी रोहताश सिंह उर्फ बबला निवासी भगवतीपुर की थी। पुलिस ने चिड़ी निवासी संजय की शिकायत पर जुलाना के थाना प्रभारी रोहताश निवासी भगवतीपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें