15जेएनडी12: राजकीय उच्च विद्यालय, मोहनगढ़ के विद्यार्थी स्टाफ सदस्यों के साथ। स्रोत संस्थान
जींद। हरियाणा बोर्ड की ओर से घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में राजकीय उच्च विद्यालय, मोहनगढ़ का दबदबा रहा। विद्यालय के शानदार परीक्षा परिणाम से गांव और स्कूल में खुशी का माहौल है। विद्यालय के कुल 23 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिनमें से 15 विद्यार्थियों ने मेरिट हासिल की।
विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित हुइा। मुख्य शिक्षिका नितेश ने सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। विशेष रूप से उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र प्रदीप, कमल एवं अरमान को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मास्टर सुखचैन सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूलों के प्रति समाज की धारणा बदलनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज सरकारी स्कूलों में उच्च स्तरीय शिक्षा और विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।
उन्होंने अभिभावकों से निजी स्कूलों की भारी-भरकम फीस के बजाय सरकारी स्कूलों पर भरोसा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मैडम सोनिया, आशा, नीतू, राजेश, कमल सिंह और सन्नी सहित स्टाफ मौजूद रहा।