फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्वास्थ्य विभाग की मुहिम रंग लाई, जिले में अब तक शून्य केस

विज्ञापन
फोटो कैप्शन15जेएनडी01-नागरिक अस्पताल जींद, जिसमें स्पेशन डेंगू वार्ड बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
जींद। स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता, लगातार चल रहे जागरुकता अभियानों और लोगों की बढ़ती सजगता का असर अब दिखने लगा है। पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामलों पर इस बार काफी हद तक नियंत्रण देखने को मिला है।
विज्ञापन

साल 2025 में डेंगू के 106 मामले सामने आए थे जबकि इस वर्ष अब तक एक भी मरीज की पुष्टि नहीं हुई है। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की 200 टीमें शहर और गांवों में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। लापरवाही बरतने वालों को नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं।
नागरिक अस्पताल में स्पेशल डेंगू वार्ड भी बना दिया है। टीमों की ओर से लोगों को घरों और आसपास पानी जमा न होने देने, कूलर, गमले और टंकियों की नियमित सफाई करने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

साल 2023 में जिले में डेंगू के मामलों का आंकड़ा 340 तक पहुंच गया था। उस दौरान दात्तासिंह वाला निवासी 50 वर्षीय मरीज सतनाम की मौत भी हो गई थी। पिछले साल भी विभाग ने अभियान तेज रखते हुए 4098 सैंपल लिए थे जिनमें 106 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। वहीं इस साल अब तक 849 सैंपल लिए जा चुके हैं लेकिन राहत की बात यह है कि किसी भी व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई।


चार साल का आंकड़ा
साल मामले मौत

2023 340 01

2024 41 00

2025 106 00

2026 00 00
वर्जन
नागरिक अस्पताल में स्पेशल डेंगू वार्ड बना दिया गया है। अब तक 849 सेंपल लिए जा चुके हैं लेकिन अब तक कोई डेंगू का मामला सामने नहीं आया है। -डॉ. बिजेंद्र ढांडा, डिप्टी सीएमओ, नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें