जींद। जिले के एकलव्य स्टेडियम के सामने हुडा ग्राउंड में रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धन्यवाद एवं विकास रैली होगी। कार्यक्रम में गांव-गांव से लोगों को लाने के लिए 142 निजी बसों की व्यवस्था की गई है।
फिलहाल जिलेभर में विभिन्न रूटों पर 162 प्राइवेट बसें दौड़ रही हैं। इनमें नरवाना रूट पर 31, असंध रूट पर 16, गोहाना और बरवाला रूट पर 19, हांसी रूट पर 26, पुंडरी रूट पर तीन, जींद से पानीपत रूट पर 26, पिल्लूखेड़ा से रोहतक रूट पर पांच, नरवाना से हांसी रूट पर पांच, नरवाना से कैथल रूट पर 24 और नरवाना से हिसार रूट पर 20 निजी बसें शामिल हैं।
ऐसे में परिवहन समिति की बस रैली में जाने पर यात्रियों को नरवाना, गोहाना, पानीपत, असंध व अन्य रूट पर पेरशानी होगी। इन रूटों पर परिवहन समित की बस ज्यादा चलती हैं। यात्रियों के लिए रविवार को केवल परिवहन समिति की 20 बस ही रह जाएंगी। वहीं जींद डिपो में इस समय रोडवेज बसों की संख्या लगभग 165 हैं जिसमें किलोमीटर स्कीम की 37 बस शामिल हैं।
कार्यक्रम में इन गांवों से लोगों को लेकर रैली में पहुंचेंगी निजी बसें
धन्यवाद एवं विकास रैली में अलग-अलग गांव से लोगों को कार्यक्रम में लाने के लिए निजी बसों की व्यवस्था की है। इसमें कंडेला, अमरहेड़ी, रूपगढ़, अहिरका, झांझ कलां, झांझ खुर्द, रामराय, पोंकरीखेड़ी, घिमाना, गुलकनी, राजपुरा, ढाणी, मनोहरपुर, लोहचब, अशरफगढ, पिंडारा, रधाना, बोहतवाला, दालमवाला, जुलानी, आसन समेत शहर के वार्ड-16, वार्ड-4, विश्वकर्मा कालोनी, चंद्रलोक कालाेनी जैसी जगह से बस लोगों को लेकर आएंगी।
वर्जन
मुख्यमंत्री की धन्यवाद एवं विकास रैली में 142 निजी बसों की व्यवस्था की गई है। यह बसें गांव-गांव और शहर के वार्डों से लोगों को रैली में लेकर आएंगी।
-गिरीश कुमार, जिला परिवहन अधिकारी, जींद