फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गुरु रविदास जयंती समारोह में जींद से गई 139 रोडवेज बस

Sun, 01 Feb 2026 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
31जेएनडी37-बस अड्डे पर बस आने के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
विज्ञापन
जींद। कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित राज्यस्तरीय संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह में जिले से 139 बसें गई। इसके कारण लोकल और लंबे रूटों पर यात्रियों को समय पर बस नहीं मिली। इससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को कुरुक्षेत्र के उमरी में मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती को लेकर डिपो से 150 बसों की मांग की गई थी। बसों की कमी के कारण डिपो से 109 बसों की ही व्यवस्था हो पाई। रेवाड़ी डिपो से भी 30 बसें ही पहुंची, जिनको बाद में समारोह में भेजा गया।

ग्रामीणों को लेकर उमरी पहुंची रोडवेज बसें
राज्यस्तरीय संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह में गांव-गांव से ग्रामीणों को ले जाया गया। इसमें से जीतगढ़, दालमवाला, हैबतपुर, जुलाना, किनाना, करसोला, मखंड, मालवी, गतौली, पिंडारा, पोली, बराह खुर्द, अशरफरगढ़, खोखरी, निडाना, शामलो खुर्द, किनाना, लोहचब, बधाना, खरकरामजी, पोंकरीखेड़ी, हथलवाला, मनोहरपुर, रायचंदवाला और अहीरका समेत अलग-अलग गांव से बस कुरुक्षेत्र भेजी गई।
विज्ञापन


उमरी में मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती को लेकर डिपो से बसों को रवाना किया था। बसों की कमी के कारण लोकल और लंबे रूटों पर बसें नहीं गई। इसके कारण यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

- सुनील पूनिया, डीआई, बस स्टैंड, जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें