फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मंडियों में आया 13 हजार क्विंटल गेहूं, 15 प्रतिशत नमी से रुकी खरीद

विज्ञापन
03जेएनडी19: शहर की अनाजमंडी में आई गेहूं की फसल का निरीक्षण करते हुए डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मि
विज्ञापन
जींद। जिलेभर की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक पहले दिन से ही शुरू हो चुकी है। नरवाना मंडी में सबसे ज्यादा छह हजार क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। जिले की सभी मंंडियों में अब तक 13 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई है।
विज्ञापन

गेहूं में 15 प्रतिशत नमी मिलने के कारण खरीद नहीं हो पाई है। अभी तक मंडियों में आए गेहूं को शेड के नीचे डलवाया जा रहा है ताकि खराब मौसम में भीगने से बचाया जा सके। सरसों भी मंडियों में खुले में पड़ी है।
शुक्रवार को शहर की अनाज मंडी में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने गेहूं खरीद को लेकर मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी में गेट पर लगे धर्मकांटे व गेटपास से संबंधित जानकारी भी ली। मंडी में आई गेहूं की ढेरी में नमी की मात्रा की जांच की।
विज्ञापन

मंडी में मार्केट कमेटी सचिव व खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि जिस भी गेहूं की ढेरी में नमी की मात्रा सामान्य हो जाए। उसको तुरंत खरीदें। मंडियों में पेयजल, बैठने की व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाएं समुचित हो।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। निर्देश दिए कि बारदाना की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और खरीद कार्य में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
उन्होंने किसान अटल कैंटीन और किसान विश्राम गृह का भी निरीक्षण किया। कहा कि किसानों के लिए पेयजल, स्वच्छ शौचालय, बैठने की उचित व्यवस्था, छाया और साफ-सफाई जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं हर समय उपलब्ध रहनी चाहिए।
इससे पहले उन्होंने मंडी में आढ़तियों को पांच अप्रैल को मुख्यमंत्री की रैली में शामिल होने के लिए न्योता दिया। मंडी के आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुशील सिहाग, मार्केट कमेटी के चेयरमैन मनीष बबलू, मार्केट कमेटी के सचिव संजीव जांगड़ा, सब्जी मंडी के प्रधान मोहित गुंबर, रमेश सांगवान ने उनको सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें