फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आढ़ती के गल्ले से 1,25,500 रुपये चोरी, मामला दर्ज

Thu, 28 Nov 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। नई अनाजमंडी में आढ़ती की दुकान के गल्ले से एक लाख 25 हजार 500 रुपये चोरी हो गए। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। जुलाना थाना पुलिस ने आढ़ती की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रोहतक जिले के गांव खरक जाटान निवासी आढ़ती अखिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नई अनाजमंडी में आढ़ती की दुकान चलाता है। 26 नवंबर दोपहर बाद किसी अज्ञात चोर ने दुकान के गल्ले में रखी एक लाख 25 हजार 500 रुपये की नकदी चोरी कर ली। काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं लगा। जुलाना थाना पुलिस ने आढ़ती की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि नई अनाजमंडी के आढ़ती निखिल ने दुकान में चोरी की शिकायत दी है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें