फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दो सड़क हादसों में बुआ-भतीजे समेत एक की मौत

Thu, 28 Nov 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में बुआ-भतीजे समेत एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसमें मृतक विकास घर का इकलौता चिराग था। उसकी जनवरी में शादी होनी थी। परिवार के लोग शादी के तैयारियों के लिए खरीदारी करने में जुटे थे। जबकि घर में मातम छा गया। पुलिस ने तीनों के शव का नागरिक अस्पताल में बुधवार को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

केस एक
बुडायन निवासी विकास (24) व रिश्तेदारी में बुआ लगने प्रीति (28) की मौत खटकड़ से बरसोला रोड पर सड़क हादसे में हुई। पुलिस को बेलरखां निवासी जगमेंद्र ने बताया कि विकास मंगलवार को रिश्तेदारी में हैबतपुर गांव में आयोजित शादी समारोह में जाना था। इससे पहले वह उसकी बेटी को जींद से बुडायन छोड़ने आ रहा था। प्रीति ने बताया कि वह शहर में नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आई है। उसे कहा कि वह शादी में जाने से पहले उसको गांव में छोड़कर चला जाए। जब वह अपनी बुआ को बाइक पर लेकर खटकड़ से बरसोला की तरफ गया तो रास्ते में अचानक खेतों की तरफ से नील गाय आ गई और उनकी बाइक उससे टकरा गई। इसमें दोनाें सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलाें को राहगीराें की सहायता से शहर के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पिता की चार साल पहले हो चुकी मौत
विकास के पिता की भी लगभग चार वर्ष पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। अब परिवार की सभी जिम्मेदारी विकास के कंधों पर थी। विकास की शादी जनवरी में होनी थी। इसके लिए परिवार में तैयारियां की जा रही थी। उचाना थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


तीव्र मोड़ ने छीन ली भाई को लेने जा रहे व्यक्ति की जिंदगी
ढाठरथ से खेड़ी तलोडा स्कूल जाने से कुछ दूर पहले आए तीव्र मोड़ पर आलन जोगी खेड़ा निवासी रणधीर (50) की बाइक पेड़ से टकरा गई और उसकी मौत हो गई। आलन जोगी खेड़ा निवासी संदीप ने बताया कि उसका पिता रणधीर सिंह मंगलवार दोपहर बाद घर पर था। ताऊ ने पिता को कॉल कर खेड़ी तलोडा बस अड्डे पर बाइक के साथ बुलाया तो उसके पिता बाइक पर सवार होकर खेड़ी तलोडा जा रहे थे। ढाठरथ से खेड़ी तलोडा स्कूल से कुछ दूरी पहले तीव्र मोड़ पर अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इसमें पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस व राहगीरों द्वारा शहर के नागरिक अस्पताल में उनको पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा बुधवार को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें