बुखार पीड़ित लोगों के सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : Jind
जींद। ठंड होने के बावजूद जिले में डेंगू पर अंकुश नहीं लग रहा है। शनिवार को जिले में 12 डेंगू के मामले आए हैं। अब तक इस वर्ष 605 डेंगू के मामले आ चुके हैं।
डिप्टी सिविल सर्जन मलेरिया डॉ. तीर्थ बागड़ी ने बताया कि शनिवार को नागरिक अस्पताल में 45 लोगों की जांच की गई। इनमें से 12 लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से छह लोग जींद शहर के, एक पिंडारा, एक ईगराह, दो लखमीरवाला, एक बोहतवाला और एक निडाना में डेेंगू का मरीज मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी पॉजिटिव पाए जाने वाले लोगों के घरों में फॉगिंग करवा दी है। जिले में अब तक 605 डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार लोगों को घर-घर जाकर डेंगू के प्रति जागरूक कर रही हैं।