फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: एक बार फिर जींद में कोरोना की दस्तक, 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, केसों की संख्या हुई 13

Sat, 01 Apr 2023 10:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

अब तक जिले में 25441 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 553 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 13 हो गई है। कोरोना का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद जिले में एक बार फिर से कोरोना ने बड़ी दस्तक दी है। स्वास्थ्य विभाग को मिली 154 लोगों की रिपोर्ट में 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग पॉजिटिव लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री खंगालने में जुटा हुआ है। अब तक जिले में 25441 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। जिले में इस समय एक्टिव केसों की संख्या 13 है।

विज्ञापन


कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. विजेंद्र ढांडा ने बताया कि शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को 154 लोगों की रिपोर्ट मिली है। इनमें से 11 लोग पॉजिटिव मिले हैं। आज तक स्वास्थ्य विभाग ने 536114 लोगों के सैंपल लिए हैं, जिनमें से 25441 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें से 24875 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 553 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में एक्टिव केसों की संख्या 13 है।

स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 197 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए उचाना के नागरिक अस्पताल में स्थित आरटीपीसीआर में भेजे हैं। स्वास्थ्य विभाग अब कोरोना जांच का दायरा बढ़ा रहा है।
विज्ञापन


यह लोग आए हैं पॉजिटिव
जिले में शनिवार को जो लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं, उनमें 15 वर्षीय एक किशोरी, तीन युवक, तीन बुजुर्ग व एक महिला शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के अनुसार गांव बराह कलां निवासी 15 वर्षीय किशोरी, सफीदों की 45 वर्षीय महिला, सेढ़ा माजरा गांव निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग, उचाना कलां निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग, 62 वर्षीय नगूरां निवासी बुजुर्ग, खटकड़ गांव निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति, उचाना मंडी निवासी 26 वर्षीय युवक, खरकरामजी निवासी 22 वर्षीय युवक तथा खेड़ी मसानिया निवासी 31 वर्षीय की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

सावधान रहें लोग जिले में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। पिछले चार महीने से शांत चल रहा कोरोना एक बार फिर फन उठाने लगा है। इस मौसम में कोरोना वायरस अपना स्वरूप बदल रहा है। इसकी संक्रमण की दर भी काफी तेज है। लोगों को शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना चाहिए तथा मास्क लगाना चाहिए। लगातार लापरवाही लोगों पर भारी पड़ सकती है।

कोरोना का बढ़ा खतरा, काम करने वालों को नहीं मिली एक्सटेंशन
एक तरफ जहां कोरोना का खतरा बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ कोरोना कार्य में काम करने वाले 35 कर्मचारियों को एक अप्रैल से एक्सटेंशन नहीं मिली है। स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के तहत 35 कर्मचारी काम करते हैं। इनको एक वर्ष के लिए लगाया गया था। एक अप्रैल से इन कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई है, क्योंकि इनको स्वास्थ्य निदेशालय से एक्सटेंशन नहीं मिली है। इनमें से 17 कर्मचारी आरटीपीसीआर लैब में काम करते हैं जबकि पांच लैब तकनीशियन कोरोना जांच के लिए सैंपल लेते हैं। कुछ अन्य कर्मचारी कोरोना से संबंधित डॉटा ऑनलाइन करते हैं। ऐसे में यदि इन कर्मचारियों को एक्सटेंशन नहीं मिलती है तो स्वास्थ्य विभाग को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि कोरोना का अधिकतर काम इन्हीं कर्मचारियों को भरोसे है।

सैंपलों की संख्या बढ़ाने के आदेश
सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अधिक से अधिक सैंपल लेने की जरूरत है। जो लोग पॉजिटिव आ रहे हैं, वह अपने आपको क्वारंटीन रखें। दूसरे लोगों से दूरी बनाकर रखें तथा मास्क का प्रयोग करें। उन्होंने अधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों के सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। एनएचएम के तहत लगे कर्मचारियों की एक्सटेंशन खत्म के मामले से स्वास्थ्य निदेशालय को अवगत करवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें