जींद। सफाखेड़ी गांव के हरिओम से अमेरिका में बैठे जींद के अरडाना गांव के दीपक ने 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी। फोन पर धमकी दी है कि अगर पैसे नहीं मिले तो गोली मार देंगे। हरिओम की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस में दर्ज कराई एफआईआर में हरिओम ने कहा है कि उनका भाई हरज्ञान साल 2022 में अमेरिका चला गया। वहां वह अरडाना निवासी दीपक के साथ रह रहा था। पिछले एक साल से वह अलग रह रहा है। आरोप है कि 19 नवंबर को उसके फोन पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
हरिओम ने अमेरिका में भाई हरज्ञान से बात की तो पता चला कि दीपक ने फोन पर धमकी दी थी। इसके बाद वे दीपक के परिवार से बातचीत करने अरडाना गए। दीपक के पिता संजय ने दीपक से फोन पर बात कर आश्वासन दिया कि दीपक अब फोन नहीं करेगा। आरोप है कि अगले ही दिन 20 नवंबर को दोबारा मैसेज आया। इस बार दीपक ने हरिओम को धमकी देते हुए कहा, 10 लाख रुपये दे दो नहीं तो उसे पता है कि बच्चे कहां पढ़ते हैं। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई।
वर्जन
-रंगदारी मांगने के आरोपी दीपक के खिलाफ 308 और 351 एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर रहे हैं।
-दिलबाग सिंह, थाना प्रभारी उचाना।