फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के इलाज के लिए घर में रखे थे 40 लाख रुपये, भाई पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। संत नगर के एक मकान से 40 लाख की नकदी और 10-12 लाख रुपये के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। इस बारे में शिकायतकर्ता वकील ने अपने भाई पर ही चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव अलेवा निवासी वकील कर्ण सिंह चहल ने कहा कि वह संत नगर पटियाला चौक पर रहता है। उसके पिता रामपाल काफी समय से बीमार चल रहे हैं। पिता के इलाज के लिए उसने अपने घर की अलमारी में 40 लाख रुपये नकद रखे थे। यहीं पर जेवरात भी रखे थे। जब उसने अलमारी में रखे रुपये संभाले तो वह गायब मिले। एसएसपी को दी शिकायत में कर्ण सिंह ने कहा कि नकदी और जेवरात उसके भाई कुलबीर ने ही चुराए हैं। उसके भाई की उसके पैसों पर काफी दिन से नजर थी। शहर थाना पुलिस ने एसएसपी कार्यालय से आई शिकायत के आधार पर कुलबीर पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई नीर सिंह ने बताया कि एसएसपी कार्यालय से आई शिकायत के आधार पर कुलबीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें