फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के बजाय शिक्षा व खेलों पर ध्यान दें युवा : श्रीकांत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। खिलाड़ियों व युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए। यह बात अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख श्रीकांत जाधव ने मांडोठी में हुए खिताबी दंगल में पहलवानों और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्रीकांत जाधव ने कहा कि नशा एक ऐसी लत है जो मनुष्य को आर्थिक रूप से कमजोर कर देती है। नशा करने वाले व्यक्ति के कारण उसका घर-परिवार भी आर्थिक रूप से बर्बाद हो जाता है। उन्होंने युवाओं से कहा कि नशे के बजाय शिक्षा व खेलों पर ध्यान दें। ताकि भविष्य उज्ज्वल बन सके। दंगल के आयोजक सोनू व उनके साथी ग्रामीणों ने दंगल में पहुंचने पर एडीजीपी को स्मृति चिह्न भी भेंट किया। सोनू ने कहा कि गांव की तरफ से हर साल खिताबी दंगल का आयोजन कराया जाएगा। खेल लेखक तेजपाल दलाल ने कहा कि इस दंगल की निष्पक्षता अनुकरणीय है।
इस अवसर पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में तैनात एएसआई देवेंद्र कुमार ने बताया अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के कुशल मार्गदर्शन में पूरे हरियाणा प्रदेश में नशा मुक्त जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से जागरूकता अभियान के इंचार्ज एएसआई देवेंद्र दलाल ने एडीजीपी श्रीकांत जाधव के दिशा निर्देश पर दंगल स्थल पर मौजूद पहलवानों और आमजन को प्रतिबंधित दवाइयां और नशा न करने की शपथ दिलाई। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि आसपास यदि कोई व्यक्ति नशे का कारोबार करता है अथवा नशा छोड़ना चाहता है उसकी सूचना हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 9050891 508 पर देकर एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका अदा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें