झज्जर। शहर की रहनियां कॉलोनी में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के परिजनों के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार, रहनियां कॉलोनी निवासी राहुल पुत्र जीकेनंद नशे का आदी था। परिजनों ने बताया कि अधिक नशे की वजह से उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौत के असल कारणों का पता विसरा रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा।
शहर थाना प्रभारी कर्मवीर ने बताया कि युवक की मौत प्रथम दृष्टया अधिक नशे की वजह से हुई प्रतीत हो रही है। मौत के असल कारणों का खुलासा विसरा रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगा।