फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, साथी घायल

Wed, 06 Sep 2023 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दुल्हेड़ा-छुड़ानी मार्ग पर दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


बेरी निवासी सचिन उर्फ राजा और उसके उसके मामा का लड़का दीपक दोनों बिजली फिटिंग का काम करते हैं। दोनों फिलहाल छुड़ानी धाम में बिजली का काम कर रहे थे। सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे दोनों अपना काम निपटाकर बाइक पर सवार होकर दुल्हेड़ा के लिए चले थे। दीपक बाइक चला रहा था, जबकि सचिन उर्फ राजा पीछे बैठा था। ये छुड़ानी धाम से करीब आधा किलोमीटर चले थे कि इसी बीच एक अन्य बाइक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक पर में टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक से नीचे गिर गए। दोनों को राहगीरों ने संभाला और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने सचिन उर्फ राजा को मृत घोषित कर दिया जबकि दीपक को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। एसआई ओम सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया है। इस संबंध में आरोपी चालक (दूसरी बाइक पर सवार) सुमित के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें