फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahadurgarh: मकान की दीवार गिरने से महिला की मौत, लोहारहेड़ी गांव में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा

Mon, 22 Jun 2026 09:37 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़

सार

निर्मला पत्नी अतर सिंह अपने घर में सो रही थीं। सुबह करीब 7:30 बजे अचानक मकान की एक दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। दीवार गिरने से निर्मला के सिर में गंभीर चोट लगी, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
मौत। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ में लोहारहेड़ी गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्मला पत्नी अतर सिंह अपने घर में सो रही थीं। सुबह करीब 7:30 बजे अचानक मकान की एक दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। दीवार गिरने से निर्मला के सिर में गंभीर चोट लगी, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें