फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौज को कमजोर नहीं होने देंगे, देश को कमजोर नहीं होने देंगे - दीपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
लघु सचिवालय में धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सांसद दीपेंद्र सिह हुड्डा ।संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों ने राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में लघु सचिवालय पर शांतिपूर्ण सत्याग्रह और धरना प्रदर्शन किया। इसमें दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है। सरकार को इसे वापस लेना होगा। हम अपनी फौज और देश को कमजोर नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुड्डा ने कहा कि रेवाड़ी की वीर भूमि से ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का नारा लगाने वाली भाजपा ने चुनाव के समय जवानों के वोट बटोरे और फिर दिल्ली की सत्ता पर बैठते ही नौजवानों से विश्वासघात कर ‘नो रैंक, नो पेंशन’ योजना ले आई। सांसद ने कहा कि हरियाणा से बड़ी संख्या में परंपरागत रूप से फौज में भर्ती होती रही है। यहां के विभिन्न इलाकों में पीढ़ी दर पीढ़ी देश के लिये समर्पित होकर सर्वोच्च बलिदान देने की परंपरा रही है। सेना में देश की 2 प्रतिशत आबादी वाले हरियाणा से 10 प्रतिशत सैनिक देश सेवा में जाते हैं। हरियाणा के गांव-गांव में सैनिकों, पूर्व-सैनिकों, अर्ध-सैनिक बलों के जवान और उनके परिवार रहते हैं लेकिन अग्निपथ योजना यहां के नौजवानों के लिए बड़े झटके की तरह है।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि वर्ष 2019-20 में हरियाणा से करीब पांच हजार युवाओं की सेना में पक्की भर्ती हुई थी लेकिन इस योजना के बाद अब पक्की भर्ती घटकर सिर्फ 963 रह जाएगी। इसमें भी 4 साल बाद सिर्फ 240 अग्निवीरों को ही पक्का किया जायेगा और 722 अग्निवीरों को सरकार नौकरी से बाहर कर देगी।
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने युवाओं का ध्यान भटकाने के लिये 10 लाख रोजगार और अग्निपथ योजना का शिगूफा छोड़ा है। उन्होंने कहा कि अभीतक हर साल फ़ौज में 60 से 80 हजार पक्की भर्तियां होती थीं। अब अग्निपथ योजना में हर साल 40-50 हजार भर्ती होगी, जिसमें से 75 फीसदी अग्निवीरों को 4 साल बाद निकाल दिया जायेगा। इस हिसाब से अगले 15 साल में हिन्दुस्तान की करीब 14 लाख की फ़ौज का संख्या बल घटकर आधे से भी कम रह जायेगा। फौज का संख्या बल घटेगा तो बेरोजगारी भी बढ़ेगी।
झज्जर की विधायक गीता भुक्कल ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना के नाम पर सेना को कमजोर करने का काम कर रही है। इससे देश सेना कमजोर होगी साथ ही उन्होंने कहा कि ये योजना आमजन के खिलाफ है। बेरी के विधायक रघुबीर सिंह कादयान ने कहा अग्निपथ योजना सरकार की दमनकारी नीति को दर्शाता है। अग्निपथ योजना को तुरंत प्रभाव से वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें