फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंहू की सरकारी खरीद आज से, प्रशासन की तैयारियां पूरी

Sat, 01 Apr 2017 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
विज्ञापन
crop - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गेंहू खरीद को लेकर लघु सचिवालय में शुक्रवार को उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ाण अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई। गेहूं की सरकारी खरीद शनिवार एक अप्रैल से शुरू होगी। उपायुक्त ने कहा कि संबंधित उपमंडल अधिकारी (नागरिक) शनिवार को सुबह दस बजे यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके उपमंडल में गेहूं खरीद की सभी तैयारियां पूरी हैं। बैठक में जिले की मंडियों और खरीद केंद्रों पर नापतोल प्रणाली, खरीदे हुए गेहूं के उठान, बारदाने की व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, पेयजल और बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए। सरकार ने गेहूं का एमएसपी 1625 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।
विज्ञापन


इन स्थानों पर गेहूं की सरकारी खरीद, निरीक्षण अधिकारी नियुक्त
उपायुक्त ने कहा कि एक अप्रैल से छारा केंद्र पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग खरीद एजेंसी होगी और डीआरओ मनबीर सांगवान निरीक्षण अधिकारी होंगे, माजरा दूबलधन खरीद एजेंसी एफसीआई/हैफेड, निरीक्षण अधिकारी डीडीपीओ विशाल कुमार, झज्जर मंडी खरीद एजेंसी हैफेड/एच डब्लयू सी, तहसीलदार डॉ. नेहा सहारण, बहादुरगढ़ अनाज मंडी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग/एचडब्लयूसी, खरीद एजेंसी होंगी और तहसीलदार बहादुरगढ़ विकास धनखड़ निरीक्षण अधिकारी होंगे। आसौदा खरीद केंद्र पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग निरीक्षण अधिकारी नायब तहसीलदार बहादुरगढ़, बेरी अनाज मंडी में खादय एवं आपूर्ति विभाग, निरीक्षण अधिकारी नायब तहसीलदार बेरी, मातनहेल में एफसीआई खरीद करेगी और नायब तहसीलदार निरीक्षण अधिकारी तथा ढाकला खरीद केंद्र पर /एच डब्लयू सी  खरीद एंजेसी होंगी नायब तहसीलदा साल्हावास निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। संबंधित उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अपने-अपने क्षेत्र में ओवरऑल इंचार्ज होंगे।

खरीद केंद्र पर गेहूं सुखाकर लाएं किसान
उपायुक्त ने किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि मंडी में 12 प्रतिशत तक नमी तक गेहूं खरीदा जाएगा। इससे अधिक नमी वाले गेहूं को खरीदा नहीं जाएगा। इसलिए किसान खरीद केंद्र पर परेशानी से बचने के लिए गेंहू को सुखाकर लाएं, ताकि किसी को भी किसी प्रकार की परेशानी न हो। उपायुक्त ने कहा कि खरीद एजेंसियों पर नापतोल ठीक प्रकार से होना चाहिए। किसी भी नापतोल मशीन में गड़बड़ पाए जाने पर खरीद एजेंट पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


खरीद में लापरवाही और कोताही बर्दाश्त नहीं होगी
गेहूं खरीद से संबंधित सभी अधिकारियों और एजेंसियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि गेहूं खरीद में किसी प्रकार लापरवाही और कोताही बरदाश्त नहीं होगी। बैठक में खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि उनकी तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएफएससी ने कहा कि बारदाने की कोई कमी नहीं हैं। खरीदे हुए गेहूं के तत्पर उठान को लेकर भी निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि मंडी में ज्यादा अनाज एकत्रित न हो इसके लिए उठान की प्रक्रिया तेजी से हो। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि निरीक्षण अधिकारी प्रतिदिन सायं चार बजे तक मंडी में व्यवस्थाओं पर उनके कार्यालय में रिपोर्ट भेजेंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. नरहरि बांगड़, एसडीएम बेरी संजय राय, एसडीएम बहादुरगढ़ एवं बादली जगनिवास, एसडीएम झज्जर प्रदीप कौशिक, नगराधीश विजय सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें