फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूक्ष्य सिंचाई योजना में कवर किए जाएं पानी कमी वाले सभी गांव : शिवराज धुप्पे

विज्ञापन
केंद्रीय रक्षा उप सचिव शिवराज धुप्पे सिंचाई कार्यों की मौके का जायजा लेते हुए।संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। जिले के पानी की कमी वाले क्षेत्र के सभी गांवों में सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत काम करने की आवश्यकता है। खाचरौली गांव की तरह ही दूसरे गांवों में भी जलाशय विकसित कर सूक्ष्म सिंचाई के माध्यम से खेती हो सकती है। इस तरह पूरे जिले के पानी की कमी वाले क्षेत्र की समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है।
विज्ञापन

केंद्रीय रक्षा उप सचिव शिवराज धुप्पे ने शुक्रवार को जिले में विभिन्न स्थानों का दौरा कर जल शक्ति अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की मौके पर समीक्षा के दौरान कही। जब वे खाचरौली गांव में पहुंचे तो वहां उन्होंने पांच जलाशयों को देखा। जिनमें से दो स्थानों पर सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत जलाश्य बनाए जा रहे हैं। उन्होंने इनके बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। उन्हें अधिकारियों ने बताया कि खाचरौली गांव प्रदेश का पहला ऐसा गांव हैं जहां पूरे गांव को ही सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत कवर किया जा रहा है। इसके लिए यहां बनाए जा रहे दो करोड़ लाख लीटर से भी अधिक क्षमता के दो जलाशयों के पास 465 एचपी के पंप लगाए जाएंगे। जिनको चलाने के लिए साथ में ही 432 केवी का सोलर प्लांट लगेगा। लगभग 6 घंटे में ही पूरा पानी सप्लाई किया जा सकता है। इन जलाशयों को नहरी पानी से भरा जाएगा और क्रमवार तरीके से पाइप लाइन के माध्यम से सूक्ष्य सिंचाई के लिए किसानों को दिया जाएगा।
रक्षा उप सचिव ने कहा कि जिस प्रकार से खाचरौली गांव में यह प्रोजेक्ट लगाया जा रहा है, वैसे ही पानी की कमी वाले दूसरे गांवों को भी सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत कवर किया जाए। ऐसे में विभाग के अधिकारी दूसरे गांवों में भी संभावनाओं पर काम करें। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या के समाधान में प्रदेश सरकार की सूक्ष्म सिंचाई योजना कारगर साबित हो सकती है। हरियाणा सरकार ने इस योजना की शुरूआत कर प्रदेश के लोगों के लिए बहुत बड़ा काम किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अलसुबह ही जिले के आला अधिकारियों के साथ उन्होंने अपना दौरा शुरू किया
पंचायती राज कार्यकारी अभियंता के कार्यालय, राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल में रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को देखा। खेड़ी खातीवास में अमृत सरोवर के तहत किए जा रहे कार्य की समीक्षा की। कोसली रोड, खातीवास, एमपी माजरा और रूडियावास सहित मातनहेल में पौधरोपण को लेकर किए जा रहे कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मातनहेल गांव की बनी में पौधरोपण के लिए की जा रही तैयारियों का भी जायजा लिया। उनके साथ रक्षा मंत्रालय से टीओ नाइमा, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता सतीश कुमार, डीएफओ विपिन सिंह, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता अजेंद्र सुहाग, पंचायती राज कार्यकारी अभियंता संजीव शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
सबको मिलकर काम करने की जरूरत
केंद्रीय रक्षा उप सचिव शिवराज धुप्पे ने कहा कि सभी गांवों में वाटर रिचार्ज के लिए भी नए तालाबों के निर्माण सहित पुराने तालाबों की सफाई भी की जानी चाहिए। गांव के गंदे पानी के लिए अलग व्यवस्था हो तो भी काफी राहत मिल सकती है। कहा कि पहले तालाबों का पानी पशु पीते थे लेकिन आज ऐसा नहीं है। सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। इस कार्य में संबंधित क्षेत्र एवं गांव के लोगों का सहयोग भी बहुत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें