फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवारों पर पेंटिंग करा विज्ञापनों को किया साफ

Tue, 20 Sep 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
विज्ञापन
दीवारों पर पेंटिंग - फोटो : bureau
विज्ञापन
सरकारी दीवारों पर प्रतिबंध के बावजूद लोगों द्वारा अपने विज्ञापन लिखवा कर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। इस मामले को अमर उजाला ने गत 10 सितंबर को प्रमुखता से उठाया था जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया है। अब ऐसे विज्ञापनों पर पेंट किया जा रहा है। इसके बाद अब कोई विज्ञापन लिखवाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहर में अधिकतर दीवारों पर लिखे विज्ञापन मिटा दिए गए हैं।
विज्ञापन



किसी भी सरकारी इमारत की दीवार पर प्राइवेट लोगों द्वारा विज्ञापन लिखवाने पर प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके बावजूद सिरसा में अनेक सरकारी दीवारों पर लोगों ने अपने विज्ञापन लिखवा रखे थे। इसमें सबसे अधिक पुलिस लाइन की दीवार पर विज्ञापन लिखे हुए थे। अमर उजाला ने इस मुद्दे को उठाया था।

जिसके बाद अब विभाग की आंखें खुल गई हैं और दीवारों पर लिखे विज्ञापनों पर सफेद पेंट करवाया जा रहा है। अब भी कुछ सरकारी दीवारों पर प्राइवेट लोगों के विज्ञापन देखने में आ रहे हैं। इस मामले में पुलिस लाइन के ऑफिसर कुलबीर सिंह से बातचीत की गई थी तो उन्होंने कहा थ कि सभी विज्ञापनों पर रंग करवा कर साफ करवाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा जिन्होंने विज्ञापन लिखवाए हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में कोई दीवार पर विज्ञापन न लिखवाए। लाइन ऑफिसर ने जो कहा था वो करके दिखा रहे हैं। अब पुलिस लाइन की दीवारों पर जहां विज्ञापन थे वहां पर सफेद पेंट करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब किसी भी व्यक्ति ने विज्ञापन लिखवाया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि अमर उजाला की ओर से यह मामला एसपी के नोटिस में भी लाया जा चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें