फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ईंट-भट्ठे चालू होने के बाद दामों में कमी आने का इंतजार

Wed, 13 Mar 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बादली। करीब आठ माह से बंद ईंट-भट्ठों की चिमनी से धुआं निकलना शुरू हो गया है। इससे ईंटों की किल्लत दूर होगी और उनके दाम में भी जल्द कमी आएगी। भवन निर्माण कराने वाले ईंट की कीमत घटने का इंतजार कर रहे हैं। जिले के अधिकतर भट्ठों पर ईंट खत्म होने के कारण दाम में करीब दो हजार रुपये तक की बढ़ोतरी चल रही थी।
दिल्ली सीमा से लगते बादली, बहादुरगढ़ सहित जिले में करीब 300 ईंट-भट्ठे हैं। इनको एनसीआर में होने के कारण एनजीटी के आदेश के अनुसार जुलाई में बंद किया गया था। जहां मार्च तक ईंटों का स्टॉक होता था, लेकिन इस बार भट्ठों पर दिसंबर से ही ईंटों की कमी शुरू हो गई। स्टॉक खत्म हो गया, जिसके चलते ईंटों के दाम भी बढ़ गए। अधिकांश जगहों पर निर्माण कार्य बंद हो गए। उम्मीद जताई जा रही है कि पहली मार्च से शुरू हुए ईंट भट्ठों से मार्च के आखिरी सप्ताह में नई ईंट निकलनी शुरू हो जाएगी, इसके साथ ही महंगाई पर कुछ हद तक अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन



हजार रुपये की कमी होने की संभावना
लंबे समय से भट्ठे बंद होने से भवन निर्माण कार्य प्रभावित होने लगे और ईंटों के दाम में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई। जहां पहले 6 हजार रुपये में एक हजार ईंट मिल रही थी, वह बढ़कर आठ हजार रुपये तक पहुंच गए। अगले एक माह में ईंट का काफी स्टॉक हो जाएगा। उसके बाद ईंट के दाम में 1000 रुपये तक की कमी होने की बात कही जा रही है।


दिल्ली-गुरुग्राम होती है ईंट सप्लाई
क्षेत्र के भट्ठों से करीब एक हजार ट्रक से रोजाना दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा में ईंट सप्लाई होती है। एक ट्रक में चार से छह हजार ईंट जाती हैं और इस तरह से 60 लाख ईंटें रोजाना में सप्लाई होती है। ईंटों का स्टॉक खत्म होने से पिछले एक महीने से यह सप्लाई भी प्रभावित हो रही थी।
- मनजीत गुलिया, ईंट सप्लायर


भट्ठों को शुरू कर दिया है। कुछ दिनों में पकाई के कार्य का एक दौर पूरा हो जाएगा तो ईंटों की किल्लत दूर होगी। भवन निर्माण में किसी तरह की समस्या नहीं होगी। निर्माण कार्य भी धीरे-धीरे जोर पकड़ रहा है। आने वाले दिनों में ईंटों की मांग बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

- विनोद गुलिया, पूर्व जिला प्रधान ईंट भट्ठा एसोसिएशन।

शुभ मूहर्त
स्वयं का मकान हो, यह हर व्यक्ति की चाह होती है। कुछ दिनों बाद नवरात्र शुरू होंगे, इसमें नए कार्यों का शुभारंभ किया जाता है। भवन निर्माण के कार्य भी शुरू करने का उत्तम समय हैं। वैसे भी चैत्र माह में भवन निर्माण कार्य शुरू करने से तनाव, रोग, पराजय दूर होती हैं जबकि आर्थिक लाभ होता है।
- अमिताचार्य कौशिक, वास्तु शास्त्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें