फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नियमित सफाई न होने से ग्रामीण परेशान, बोले-फाइलों में दब गया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
05jjr13- गांव मुंड़ाहेड़ा में गंदगी दिखाते ग्रामीण। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
साल्हावास। गांव मुंडाहेडा में सफाई कर्मचारियों के नियमित रूप से सफाई न करने के कारण गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीण कई बार सरपंच से लेकर अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

ग्रामीण सदाराम, अरुण यादव, पंच हंसराज का आरोप है कि नियमित रूप से सफाई नहीं कराए जाने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। नाले व नालियां भी जाम हैं जिनका गंदा पानी सड़क पर बहता है। गंदगी के कारण बीमारियों के फैलने की आशंका है जिससे ग्रामीण भय के साय में जी रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि गंदगी से परेशान ग्रामीण कई बार सरपंच से भी शिकायत कर चुके हैं लेकिन सफाई कर्मचारी उनकी बात को भी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। सफाई कर्मचारी पता ही नहीं कहां गायब रहते हैं। वे गांव में साफ-सफाई पर बिलकुल भी ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मुंडाहेडा में प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत मिशन अभियान केवल फाइलों में ही दब कर रह गया है। इससे गांव में लोगों का जीना दूभर हो गया है। ग्रामीणों में अधिकारियों के प्रति आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने गांव ने सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से करवाए जाने की मांग की है।
वर्जन
सफाई कर्मचारी नियमित रूप से काम पर आते हैं। लोग अपने पशुओं का गोबर व कूड़ा भी गलियों में डाल देते हैं। सर्दी ज्यादा होने के कारण प्रतिदिन कूड़ा उठान कई बार नहीं हो पाता है।
विज्ञापन

सतबीर सिंह, सरपंच, मुंडाहेडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें