फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीजन में पहली बार 7 डिग्री तक गिरा पारा, दो दिन बाद बढ़ेगी ठंड

विज्ञापन
फोटो-53: बहादुरगढ़ के विवेकानंद नगर में अलाव सेंककर ठंड से बचने का प्रयास करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सोमवार को करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली शीतलहर ने ठंड का अहसास और बढ़ा दिया। सीजन में रविवार रात को पहली बार न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान भी 16 डिग्री रहा। 9 जनवरी से मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान बढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दोपहर में धूप निकलते ही पार्कों, खुले मैदानों और घरों की छतों पर लोग नजर आए। प्रदूषण का स्तर अभी भी येलो जोन में बना हुआ है। एक्यूआई 187 दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले दिनों में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर हो रही बर्फबारी और हिमाच्छादित शिखरों का सीधा असर और साफ तौर पर असर देखने को मिलेगा। उत्तरी बर्फीली सर्द हवाओं से इलाके में दिन और रात के तापमान में व अधिक गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

ब्रह्मशक्ति अस्पताल से डॉ. मनीष शर्मा ने ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी रोगों से पीड़ित लोगों को सुबह-शाम घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें