फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में शराब पीने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस में शराब पीने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

ड्राइवर-कंडक्टर की करतूत का एक यात्री ने किया विराध
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। यात्रियों से भरी एक बस में चालक व परिचालक के शराब पीने का मामला सामने आया है। शराब पी रहे स्टाफ को एक यात्री ने टोका तो वे नहीं माने। इस पर एक यात्री ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। चर्चा है कि यह बस शनिवार सुबह 7 बजे झज्जर से बहादुरगढ़ के लिए चली थी।
विज्ञापन

यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो चलती बस में बनाया गया या कहीं खड़ी बस में बनाया गया। शराब पी रहे एक बस कर्मचारी के हाथ में शराब से भरा गिलास दिखाई दे रहा है। बस में लगभग सभी सीटों पर यात्री बैठे हैं। जिनमें कुछ महिलाएं भी हैं। बस में शराब पीने का एक यात्री ने विरोध किया। नहीं मानने पर यात्री ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो को देखने से लगता है कि यात्री से ड्राइवर बहस कर रहा है। बस में शराब पीने को गलत बताने पर वह कहता है कि घणा स्याणा मत बन, मैं तेरे से उलटा नहीं बोला, शरीर मेरा है, पीऊंगा। उसने यह भी कहा कि सुबह 4 बजे उठकर आता हूं। वीडियो बनाने वाले ने स्टाफ को चेतावनी दी कि यह वीडियो जीएम और परिवहन मंत्री के पास भी जाएगी। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह बस प्राइवेट थी या हरियाणा राज्य परिवहन की। हरियाणा राज्य परिवहन के बहादुरगढ़ बस स्टैंड इंचार्ज सतबीर दलाल ने कहा कि वायरल वीडियो में बस का जो नंबर लिखा है, उस नंबर की कोई भी गाड़ी रोडवेज सब डिपो की नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें