फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातनहेल-छूछकवास सड़क मार्ग पर मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,हुई मौत

विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद शव लेने के लिए इंतजार करते हुए परिजन। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
मातनहेल-छुछकवास मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही से उनके बेटे की जान गई है, यदि समय रहते उसे पीजीआई रोहतक भेज दिया जाता तो शायद उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक छव्वा गांव निवासी पवन कुमार पुत्र करण सिंह मंगलवार को बाइक से किसी परिचित को छोड़ने के लिए छुछकवास आ रहा था तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल पवन को लेकर सामान्य अस्पताल भिजवाया और परिजनों को सूचना दी। जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज करने के बाद घर भेज दिया । घर पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही पवन की तबीयत बिगड़ गई। जिससे परिजन उसे दोबारा सामान्य लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। चिकित्सकों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शहर के नागरिक अस्पताल पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पवन ने इसी साल बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा था। पुलिस जांच अधिकारी जयकरण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ किसान दर्ज कर लिया गया है। वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने यदि पवन को पीजीआई रोहतक रेफर कर देते तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें