पाना चुल्याण में स्थित चौधरी छोटूराम धर्मशाला के सामने खड़ी कार व रुपये चोरी हो गई। चोरी होने की शिकायत युवक ने बेरी शहर चौकी में दर्ज करवाई। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव जटवाड़ा निवासी विजय ने बताया कि 29 नवंबर को अपने बेरी में शादी में आया हुआ था। चौधरी छोटूराम धर्मशाला के सामने खड़ी करके वाटिका के अंदर खाना खाने के लिए चला गया था। कुछ देर बाद खाना खाकर वापस लौटा तो कार गायब मिली और डैश बोर्ड पर 43 हजार रुपये रखे हुए थे। अपने स्तर पर रात भर कार की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। कार व नगदी चोरी होने की शिकायत बेरी शहर चौकी में दर्ज करवाई। बेरी शहर चौकी इंचार्ज अनिल शर्मा ने बताया कि धर्मशाला के समाने खड़ी कार व नगदी चोरी होने की शिकायत मिली। मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।