फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार दो युवकों ने पिस्तौल दिखाकर छीनी बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली के नंद नगर से बहादुरगढ़ के रास्ते झज्जर जा रहे बाइक सवार के आगे स्कूटी अड़ाकर दो बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर बाइक छीन ली। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो दो संदिग्ध नजर आए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली के नंद नगर निवासी निर्वेश ने बताया कि वह वीरवार दोपहरबाद करीब 3 बजे बाइक से बहादुरगढ़ से झज्जर की तरफ जा रहा था। जब वह सेक्टर-2 मोड़ के पास पहुंचा तो एक स्कूटी पर दो युवक आए और पिस्तौल दिखाकर उसे बाइक से उतार दिया। इसके बाद बाइक लेकर झज्जर की ओर फरार हो गए। दोनों बदमाशों में से एक ने हेलमेट पहन रखा था जबकि दूसरे ने कपड़े से मुंह ढका हुआ था।
मास्क की आड़ में हो रही छीना-झपटी
क्षेत्र में आए दिन होने वाली लूट की घटनाओं को अंजाम देने के पीछे मास्क भी बदमाशों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। वीरवार को हुई बाइक लूट की घटना में भी बदमाशों ने मुंह पर मास्क और हेलमेट लगाया हुआ था। ऐसे में उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। हालांकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

झज्जर रोड पर बाइक लूटने की घटना में मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल स्कूटी का नंबर पहचान में नहीं आ रहा है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

- सुनील कुमार, एसएचओ थाना शहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें