झज्जर। कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा लगातार से बढ़ रहा है। वीरवार को जिले में दो लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 349 पहुंच गई है। वीरवार को 28 नए मरीज पाए गए हैं। वहीं 41 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया का कहना है कि फिलहाल 16 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिले में 40 मरीजों के ठीक होने के बाद भी सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है।
जिले में वीरवार की शाम तक की रिपोर्ट के मुताबिक 41 कोराना संक्रमित का स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। जिस प्रकार से विभाग की तरफ से सैंपलिंग की जा रही है उस प्रकार मरीजों की संख्या में उतार चढ़ाव चल रहा है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 940 उन लोगों सैंपल लिए गए हैं।
762273 की रिपोर्ट आ चुकी है निगेटिव
जिले में अब तक 788903 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है। जिनमें से जिनमें से 762273 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 940 लोगों की अभी रिपोर्ट वेटिंग में चल रही है। जिले की सभी सीएचसी व पीएचसी पर कोरोना की सैंपलिंग बढ़ाई जा रही है। वहीं 15 से 18 वर्ष के किशोर किशोरियों को वैक्सीन लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जा रहा है। इसके अलावा विभाग की ओर से विभिन्न स्तर पर कोरोना जागरूकता टीम कार्य कर रही है और लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित भी कर रही है।
----------------
कोरोना अपडेट झज्जर
नए संक्रमित - 28
कुल संक्रमित - 23386
नए ठीक -32
कुल ठीक -22980
आज हुई मौत 02
कुल मौत - 349
एक्टिव केस - 57
-----------------------
कोरोना की जांच के लिए सैंपलिंग का कार्य निरंतर जारी है। जिले में करीब 1000 लोगों के सैंपल हर रोज लिए जा रहे हैं। कोरोना के संक्रमण को लेकर लोगों को किसी प्रकार को कोताही नहीं बरतनी चाहिए।
- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।